बरेली, मई 4 -- लव मैरिज के दो महीने बाद ही ससुराल में विवाहिता की मौत होने के मामले में पति समेत पांच आरोपियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। सिटी सब्जी मंडी निवासी शालू की बहन शालिनी ने 19 फरवरी को मढ़ीनाथ निवासी अक्षय से लव मैरिज की थी। शनिवार रात ससुराल में शालिनी की मौत हो गई। ससुराल वालों ने फंदा लगाकर खुदकुशी बताया लेकिन शालू ने दहेज में थार की डिमांड पूरी न होने की वजह से हत्या बताई थी। रविवार को शालिनी के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया। इस मामले में उनके भाई शालू ने पति अक्षय, सास गीता, आकाश, अमन और जेठानी के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही ...