कानपुर, मार्च 21 -- रूरा। थाना क्षेत्र के रोशनमऊ की मिथलेश पुत्री रामदुलारे पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी गौरन नेवादा शिवराजपुर निवासी राघवेंद्र पाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति के अलावा जेठ दीपेंद्र पाल, सास सोन कली, ससुर रामरतन, जेठानी अनीता अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रही थीं। मांग पूरी नहीं होने पर उसको पीटकर निकाल दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...