पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
देवरिया, मई 31 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। शादी में दहेज कम लाने के आरोप को लेकर विवाहिता को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। कविता मिश्रा पुत्री जितेंद्र मिश्रा वर्तमान पता बिंदवलिया थाना रामपुर कारखाना की शादी थाना क्षेत्र के महुंई संग्राम में रोहित मिश्रा से हुई है।कविता मिश्रा ने आरोप लगाया है की शादी में कम दहेज लाने की बात को लेकर ससुरालियों द्वारा आए दिन गाली देते हुए मारना पीटना एवं प्रताड़ित किया जाता है। दहेज में दो लाख रुपए एवं मारुति कार की मांग की जाती है। पुलिस ने इस मामले में पति रोहित मिश्रा ,सास शीला देवी, ससुर मनोज मिश्रा, देवर राहुल एवं अमन उर्फ गोलू मिश्रा पर केस दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.