जौनपुर, जून 19 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चोरसंड निवासी रुबीना बानो ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और घर से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका निकाह 10 जनवरी 2026 को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना अंतर्गत बम्हउर निवासी अकमल शेख के साथ हुआ है। निकाह के दौरान मायके पक्ष ने सोने की चेन, दो अंगूठी और 51 हजार रुपये नकद दिए थे। यह भी पढ़ें- पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे और शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 28 मई 2026 को ...