पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- सांगीपुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रमन का पुरवा मेढ़ावा निवासी तीर्थराज वर्मा पुत्र राम सनेही ने अपनी बेटी की शादी 2025 में सूर्य प्रकाश वर्मा पुत्र अमरजीत वर्मा निवासी सराय लालशाह थाना सांगीपुर के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल जाने के 15 दिन बाद पति सूर्य प्रकाश वर्मा, जेठ अमरजीत वर्मा, जेठानी राधा वर्मा, देवर सूर्य लाल वर्मा पुत्र अमर जीत वर्मा और देवरानी संगीता देवी ने पंद्रह लाख रुपये की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और सारे जेवर छीन लिए। सूचना के बाद घायल अवस्था में मिली पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली शिकायत के अधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.