पति समेत नौ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
प्रयागराज, जून 19 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी कमलचंद्र की बेटी संजना कुमारी ने पति समेत नौ ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, संजना की शादी 29 अप्रैल 2021 को मंडुवाडीह हंडिया निवासी मनोज कुमार के साथ हुई है। आरोप है कि कम दहेज से असंतुष्ट ससुराल वाले 3 लाख रुपये अतिरिक्त मांग रहे हैं। मांग पूरी न होने पर संजना को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर गहने छीनकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज के आदेश से सरायइनायत पुलिस ने पति मनोज, ससुर भगवानदास, जेठ राम अचल, राम अवध, राम सुचित, राकेश, राजेश और देवर विनोद पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.