पीलीभीत, मार्च 16 -- बीसलपुर। चुर्रासकतपुर निवासी नीतू सिंह पुत्री छविनाथ सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी गांव गोरा बकैनिया थाना तिलहर निवासी अनुज प्रताप सिंह के साथ हुयी थी। उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। आरोप कि बेटियों के जन्म के बाद ससुराल के लोग परेशान करने लगे। यह नहीं दूसरी शादी करने की धमकी देकर प्रताडित किया गया। जब वह अपनी शादी की सालगिराह मना रही थी। उसी समय पति अनुज प्रताप आदि ने एक राय होकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ गई और उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस नेपति अनुज प्रताप सिंह के अलावा दुर्वेश सिंह, सुनीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.