नोएडा, अगस्त 27 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पति और सास-ससुर पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सेक्टर-134 स्थित जेपी कासमास सोसाइटी में रहने वाली शालिनी रावत ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 16 अप्रैल 2025 को ग्रेटर नोएडा बीटा दो के शुभम मालिक से हुई थी। महिला का आरोप है कि परिजन ने शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही पति व सास मनीषा व ससुर धर्मेंद्र का व्यवहार बदलने लगा। महिला के नौकरी करने को लेकर नाराजगी जताई। मई 2025 में महिला ने गुरुग्राम में नौकरी ज्वाइन कर ली। पति व सास ससुर नौकरी करने का विरोध करने लगे। पति ने मारपीट भी की और एप्पल कंपनी का मोबाइल भी छीन ल...