पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 15 -- पिहानी। सरावर गांव निवासी लक्ष्मी ने लखीमपुर के मोहम्मदी थानाक्षेत्र के बरैचा गांव निवासी बृजीत कुमार मिश्रा, अंकित मिश्रा व कामिनी पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है साल 2022 में उसकी शादी बृजीत कुमार मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के बाइक,दो लाख इक्यावन हजार नगद व घरेलू सामान दिया गया था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसके दो बेटियां हुई,बेटियां होने पर और परेशान करने लगे। चार जून को मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपनी बेटियों के साथ मायके में रह रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.