गोंडा, अगस्त 22 -- रुपईडीह, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर विवाहिता शुभम मिश्रा के शिकायती पत्र पर पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी मारुडीह के निवासी मोहन मुरारी मिश्रा की पुत्री शुभम मिश्रा पत्नी हर्षित तिवारी ने न्यायालय में वाद दायर किया था। शुभम मिश्रा प्रार्थनापत्र के मुताबिक उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले बहराइच जनपद के सिरसिया थाना अंतर्गत घुसियारी गांव निवासी हर्षित तिवारी के साथ हुई थी । शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए नगद व भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ...