कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव की मीना देवी ने बताया कि उसका पति राममिलन नशेड़ी किस्म का है। आए दिन नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पिटाई करता है। सयानी बेटियों तक को गाली देता और पीटता है। पीड़िता के मुताबिक, सात सितंबर की शाम आरोपी पति, ससुर इंदल व सास जमुनी देवी ने उसकी पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...