पति समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
बरेली, जून 9 -- बिथरी में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत होने के मामले में उसके भाई ने पति समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। बिथरी चैनपुर के गांव खजुरिया ब्रह्मनान निवासी विमल के ट्रैक्टर पर उसका छोटा भाई संजीव और गांव का पप्पू मजदूरी करते हैं। रविवार सुबह संजीव और पप्पू रुपयों को लेकर झगड़ रहे थे। इसी दौरान पप्पू से ट्रैक्टर का गियर पड़ गया और वह अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर घर में घुस गया। दीवार के दूसरी ओर विमल की पत्नी राधा नल पर मौजूद थीं, जिनकी ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडों से हमले में भाई-बहन घायल इस मामले में सोमवार को राधा के भाई छोटेलाल ने उसके पति विमल, बहनोई होतेलाल और आरती रानी पर गैर इरादतन हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.