पति समेत छह लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 4 -- महराजगंज। क्षेत्र के बिझवट गांव निवासी वंदना देवी ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। वंदना देवी पत्नी हरीराम ने बुधवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार की रात उनके पति हरिराम गौतम, ससुर बुधिराम, सास निर्मला देवी, देवर, देवरानी और भतीजी ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। घटना में उन्हें चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष तरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.