गोंडा, अक्टूबर 2 -- परसपुर, संवाददाता। नगर के धिरजा मिश्र पुरवा में गुरुवार को विवाहिता बबली पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। करनैलगंज क्षेत्र के पिपरी निवासी घनश्याम मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी 24 वर्षीय नातिन बबली की करीब चार वर्ष पूर्व आकाश पाण्डेय से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन चौपहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बबली की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस ने पति आकाश पाण्डेय, जेठ दयाशंकर, ननद जूली पाण्डेय, जेठानी रूबी पाण्डेय, ससुर रामधीरज और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया कि मामले की ...