कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव की नम्रता शुक्ला पुत्री सतीश शुक्ला ने बताया कि उसका विवाह 22 फरवरी 2023 को पिपरी के तिल्हापुर बाजार निवासी दिलीप उर्फ शनि से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में कार और पांच लाख रुपया नकद की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी बेल्ट से पिटाई की जाती थी। सात जुलाई 2024 को आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर रविकरन शुक्ला, सास कुसमा देवी, जेठ उत्तम शुक्ला, जेठानी रमा शुक्ला व रिश्तेदार भाष्कर शुक्ला निवासी चक थांभा थाना मंझनपुर के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। डीएसपी कौशाम्बी जेपी पांडेय ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.