पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 6 -- पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी दो साल पहले राजकुमार पुत्र रामबरन के साथ हुई थी। शादी के बाद राजकुमार पत्नी को लेकर हरिद्धार चला गया और वहां किराए के मकान में रहने लगा। आरोप है वहां अतिरिक्त दहेज की मांग की और पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। बीते 17 अप्रैल को पत्नी के साथ मारपीट कर राजकुमार अपने घर वापस आ गया। इंतजार के बाद उसके वापस हरिद्धार न लौटने पर पत्नी आठ मई को अपनी ससुराल आ गई। वहां उसे पता चला कि पति ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। आरोप है पति ने दहेज न देने पर दूसरी शादी कर ली। विरोध पर राजकुमार ने पहली पत्नी को धक्के मारकर घर से निकालने का प्रयास किया। मना करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान नंदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर राजकुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.