मधुबनी, सितम्बर 13 -- झंझारपुर, निसं। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के चनका मुशहरी में बीते 11 अगस्त को हुई 25 वर्षीय सरो देवी की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी मृतका की मां चन्द्रकला देवी के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई है। जिसमें पति काशी सदाय, ससुर फोद्दार सदाय, सास सुशीला देवी, भैंसुर शिवा सदाय, देवर सोनु सदाय तथा पड़ोसी सुधीर सदाय को आरोपी बनाया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने ससुर फोद्दार सदाय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी के अनुसार, फरार चल रहे पति व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बंद घर में महिला की मिली लाश, हत्या का आरोप परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: मृतका का शव मिलने के बाद से...