बरेली, मार्च 8 -- परिवार छोड़कर दोगुनी उम्र के विवाहित युवक से प्रेम विवाह करने वाली दलित युवती गायत्री की जातिगत उपेक्षा और प्रेमी की पहली पत्नी से लगाव ने छह माह में ही उसके प्रेम विवाह का खौफनाक अंत कर दिया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, उसकी पहली पत्नी और परिवार के चार अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोजीपुरा के गांव सुरला में रहने वाली 22 वर्षीय गायत्री सागर को गांव का राकेश गंगवार अगस्त 2025 में उत्तराखंड ले गया था। शादीशुदा होने के बावजूद दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। मगर छह महीने बीतने से पहले ही इस प्रेम विवाह का शुक्रवार को अंत हो गया, जब गायत्री की ससुराल में ही जहर पीने से मौत हो गई। इस मामले में गायत्री के पिता लक्ष्मण प्रसाद सागर ने उसके पति राकेश गंगवार, पहली पत्नी वीरबाला, पिता गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.