बांदा, जून 11 -- बदौसा। विवाहित ने पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। फतेहगंज निवासी पीड़िता नंदनी गुप्ता ने फतेहगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि जून 2023 को चित्रकूट के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी हिमांशु गुप्ता के साथ शादी हुई थी ।

ससुराल में उत्पीड़न पहली बार ही ससुराल जाने पर देवर प्रांशु गुप्ता ने धमकी देते हुए कहा कि दो हत्या पहले ही कर चुका हूं , अपने पिता से अतिरिक्त दहेज में मारुति वैन लेकर ही अब दोबार घर आना। ननद लक्ष्मी गुप्ता ने गाली गलौज करते हुए अतिरिक्त दहेज की मांग पूरा करने के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित करती रही।और सास राजकुमारी ने शादी के खर्च का हिसाब कर पुत्र की दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए पीड़िता नंदनी के साथ पिटाई करने के बाद गाली गलौज करते हुए घर से निकाल दिया।...