पति समेत चार पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप,शिकायत दर्ज
गुमला, सितम्बर 16 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पंसो गांव निवासी सुरजमुनी देवी ने पति समेत चार लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में मांडर थाना क्षेत्र के बिसहा खटंगा निवासी पति अर्जुन महली,सास सुबास देवी, देवर छोटू महली और मधु कुमारी को आरोपी बनाया गया है। सुरजमुनी देवी ने बताया कि उसकी शादी 15 जून 2019 को अर्जुन महली से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति एक महिला के कारण उसे प्रताड़ित करता था। वर्ष 2026 में पति, सास और देवर ने उसके साथ मारपीट की और छोटी बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है।महिला ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपनी और बच्ची की जरूरतें पूरी कर रही है। घरेलू विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने महिला थाना पहुंचकर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.