पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
कौशाम्बी, मार्च 13 -- सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले की हर्षा रस्तोगी पुत्री बृजेश रस्तोगी ने बताया कि उसका विवाह लखनऊ के ठाकुरगंज में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक 12 जुलाई 2025 को आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसको घर से निकाल दिया। प्रकरण को लेकर अभी तक समझौते का प्रयास चलता रहा। बात नहीं बनने पर गुरुवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति रजत रस्तोगी, ससुर संजय रस्तोगी, सास सुषमा रस्तोगी व नंद सताक्षी रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.