पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा
इटावा औरैया, मई 12 -- जसवंतनगर। मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी वर्षा यादव ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पति पर दूसरी युवती से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया है। वर्षा यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2010 को सुमित यादव के साथ हुई थी। विवाह में उसके मायके पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये नगद, घरेलू सामान और एक कार दहेज में दी थी। आरोप है कि शादी के बाद वर्ष 2022 में उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद 13 जनवरी 2025 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। पति के शाहजहांपुर गांव की युवती से संबंध हो गए, जिसके बाद वह अतिरिक्त दहेज में कार और प्लॉट की मांग करने लगा। विरोध करने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पति और अन्य आरोपियों ने मारपीट कर लाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.