भदोही, सितम्बर 15 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवद। थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर गोहिलाव गांव निवासी पति समेत चार लोगों के खिलाफ विवाहिता को प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या करने के लिए विवश करने के मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी मृतका के पिता कमलेश पटेल ने कहा है कि मेरी पुत्री मृतका आरती 26 वर्ष की शादी 22 अप्रैल वर्ष 2019 को उक्त गांव निवासी अजय पटेल पुत्र मौजी पटेल के साथ हुई थी। दोनों से दो बच्चे हैं पिता का आरोप है कि दहेज के लिए पति अक्सर मेरी पुत्री को मारा पीटा करता था। उसमें उसका सहयोग उसकी जेठानी बबीता भी किया करती थी। सात सितंबर की रात विवाहिता की घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। ...