गंगापार, अक्टूबर 6 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव इलाके के हरीडीह गांव में दो दिन पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।कौशांबी जनपद के गनपा सैनी निवासी अमर सिंह ने अपनी बेटी अंजली की शादी 10 दिसंबर 2024 को सोरांव के हरीडीह गांव निवासी राज मंगल सरोज पुत्र मिठाई लाल के साथ हुई थी। शादी में अमर सिंह ने कार एवं लाखों नकदी देकर विदाई किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से अंजली के ससुराल वालों ने एक लाख नकद एवं एयर कंडीशन की मांग करना शुरू कर दिया। दहेज के लिए अंजली को प्रताड़ित करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...