बांदा, अगस्त 21 -- पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की शाबरीन ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये मांगने तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, कई बार समझौते के बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न जारी रहा। आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...