पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न का कराया केस
गाजीपुर, जून 10 -- रेवतीपुर। स्थानीय थाना में एक नवविवाहिता ने अपने पति समेत आठ ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने,मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपालपुर निवासी 25वर्षीय निधि पासवान की शादी 17मई 2025को बेटावर निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.