पति समेत आठ पर एफआईआर
उन्नाव, सितम्बर 15 -- सफीपुर। कजियाना मोहल्ला की रहने वाली मुस्कान ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 9 अप्रैल 2026 को कस्बा के सौदाग्रान मोहल्ला निवासी सुहेल से हुआ था। आरोप है कि शादी बाद से ही पति समेत ससुरालीजन कम दहेज लाने का ताना देकर अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। पीड़िता ने बताया कि पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने ससुराल पहुंच 50 हजार रुपये भी दिए। उसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। 15 अगस्त की शाम पति समेत आठ लोग उसके किराए के कमरे पर पहुंचे और पिता से रुपये व बाइक दिलवाने की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए रबर की पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.