पति समेत अन्य पर हमला और बेटी को छीनकर ले जाने का आरोप
रुद्रपुर, अगस्त 8 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीते शुक्रवार को जजी परिसर में अधिवक्ता से मिलकर वापस आते समय पति समेत अन्य ने उस पर जानलेवा हमला किया और तीन साल की बेटी को छीनकर ले गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में गांव बाजेवाला कैलाखेड़ा निवासी बलविंदर कौर ने बताया कि खुशालपुर गदरपुर निवासी सुखदेव सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और वह आठ माह की गर्भवती भी है। आरोप है कि पति ने बिना तलाक दिए ही गांव इटव्वाझाल बाजपुर निवासी पूजा कौर से दूसरी शादी कर ली है। यह भी पढ़ें- पति पर कोर्ट परिसर में मारपीट कर पुत्री को छीन ले जाने का आरोप, केस दर्ज वहीं बीती 29 जुलाई को उसे हाथापाई कर घर से निकाल दिया। सात अगस्त को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.