पति समेत अन्य दुष्कर्म व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- कस्बे की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। पुरकाजी की एक युवती का विवाह एक गांव में हुआ था। विवाहिता ने बताया कि दहेज के लिए उसके पति व ससुराल के लोगों ने उसके साथ जबरदस्त मारपीट की और आरोप लगाया कि जेठ ने उसके साथ जब वह घर में अकेली थी तो दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में जब पति को बताया तो पति ने तलाक दे दिया। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर उसके ससुराल के लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.