पति समझाता रहा, प्रेमी का हाथ थाम चली गई विवाहिता
इटावा औरैया, जून 29 -- भरथना। कस्बे के सबसे व्यस्त मोना चौराहे पर सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक विवाहिता को लेकर पति और उसके कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान राहगीर भी रुककर पूरा नजारा देखते रहे। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चौराहे पर मौजूद थी। इसी बीच उसका पति वहां पहुंच गया और पत्नी को अपने साथ चलने के लिए मनाने लगा। काफी देर तक पति उसे समझाता-बुझाता रहा, लेकिन विवाहिता अपने निर्णय पर अडिग रही। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति ने विवाहिता से घर लौटने की कई बार अपील की, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद विवाहिता प्रेमी के साथ वहां से चली गई, जबकि पति मायूस होकर लौट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.