अररिया, फरवरी 9 -- भरगामा, एक संवाददाता खुटहा बैद्यनाथपुर पंचायत निवासी संजीत कुमार मंडल का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। हत्या के कारणों पर सोमवार को लोग अलग अलग तरीके से विश्लेषण करते नजर आए। वही संजीत के शव मिलने की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। संजीत के पिता की मौत पूर्व में हो चुकी है। मृतक संजीत की पत्नी संझा देवी अपने पति को याद कर बेसुध हो जाती है। संजीत तीन भाई में सबसे छोटा है। संजीत कि शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी।उसे एक वर्ष का बेटा है।संजीत कि पत्नी बिलखते हुए बताती है कि उसके पति का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।बीते रविवार कि संध्या खाना खाकर काम पर गया। उसे क्या पता था कि उसके पति के जिंदगी का आखिरी रात है।रोते बिलखते संजीत की पत्नी कहती है कि उसने किसी का क्या बिगाड़ा था कि उसका सुहाग उजड़ गया।बेसुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.