पति संग साइकिल से जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
लखनऊ, जून 3 -- इटौंजा (लखनऊ)। संवाददाता। लखनऊ के महिंगंवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय महिला की जान चली गई। इटौंजा-कुर्सी मार्ग पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार महिंगंवा क्षेत्र निवासी रामप्यारी (42) बुधवार को अपने पति मंसाराम के साथ साइकिल से किसी काम से जा रही थीं। जब दोनों इटौंजा-कुर्सी मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामप्यारी सड़क पर जा गिरीं और वाहन उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति मंसाराम किसी तरह बच गए।घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.