पति संग रहने के लिए पत्नी मोबाइल टावर पर चढ़ी
आजमगढ़, जून 16 -- चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में मंगलवार की भोर में पति के साथ रहने की मांग को लेकर एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। मंगलवार की प्रातः करीब 4:45 बजे गांव स्थित मोबाइल टावर पर विवाहिता चढ़ गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद सुबह करीब 6 बजे महिला टावर से नीचे उतर आई।
मामले का विवरण बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति मुहम्मदाबाद गांव के एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। करीब दो माह पूर्व दोनों परिवारों की सहमति से दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.