पति संग मंदिर गई नवविवाहिता आठ दिन बाद बरामद
समस्तीपुर, जुलाई 8 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर भगवती स्थान से लापता हुई 21 वर्षीय नवविवाहिता को पुलिस ने आठ दिन बाद बरामद कर लिया। मंगलवार को दरोगा कुंदन पटेल ने महिला पुलिस बल के साथ नवविवाहिता को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया। बताया गया कि युवती की शादी 19 जून को चकमेहसी थाना क्षेत्र के डूबरामा गांव निवासी प्रमोद पासवान से हुई थी। शादी के करीब दस दिन बाद दोनों मन्नीपुर भगवती स्थान में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। पूजा के बाद महिला ने पति से भोजन कर लौटने की बात कही, लेकिन वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने मथुरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.