रामपुर, मार्च 3 -- उत्तराखड से मेहनत मजदूरी कर अपने पति संग घर आ रही महिला सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गयी। राहगीरो ने घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया है। थाना क्षेत्र के टीनवाला डेरा निवासी सुन्दर लाल अपने परिवार के साथ उत्तराखड में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक से अपनी पत्नि सुमन को साथ लेकर घर आ रहा जैसे ही वह अपने गांव के पास टीनवाला डेरा मोड़ पर पहुचे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। चीख-पुकार पर राहगीरो ने घायल महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर पहुचे परिजनों ने बताया कि मामले की सूचना अभी पुलिस को नही दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.