उन्नाव, अप्रैल 17 -- सुमेरपुर, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के नमाखेडा गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला था। गुरूवार को पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर सास व पति पर दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।रायबरेली के थाना गुरूबक्सगंज के सतांव गांव निवासी बृजमोहन सिंह पुत्र कालीबक्स सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी स्वाती उर्फ लक्ष्मी का विवाह एक मई 2021 को बिहार थाना क्षेत्र के नमाखेडा निवासी कमलेश सिंह के बेटे मयंक विक्रम सिंह उर्फ गोलू के साथ किया था। लेकिन उससे दिए गए दहेज से ससुरालीजन खुश नही थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में हुई 26 वर्षीय नव विवाहिता की मौत वह लगातार ढाई लाख रूपये व एक बाइक की मांग कर रहे थे। मंगलवार को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी स्वाती ...