बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति व सास पर उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतरिख थाना के ग्राम सराय परसंडा निवासी खुशबू पत्नी विकास ने अपने पति और सास पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका पति शराब का आदी है और आए दिन नशे में घर आकर गाली-गलौज व मारपीट करता है। आरोप है कि पति न तो उसका और न ही उनकी छोटी पुत्री खुशी का इलाज कराता है और दोनों को घर से निकाल देने की धमकी देता रहता है। खुशबू ने बताया कि 29 जनवरी की रात करीब 10 बजे उसका पति नशे की हालत में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति विकास और उसकी मां ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा तथा गला दबाने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.