पति व ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी स्माइल गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला कंचन देवी के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को सदर थाने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पति बिंदेश्वर राम और अन्य ससुरालवालों को आरोपित किया है। उसने सभी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना बीते 28 मई की शाम करीब 8.30 बजे की है। लोहे के रॉड व ईंट-पत्थरों से हमला करने के कारण उसे गंभीर चोटें आई है। आरोपित उसके बच्चे को भी मारने की धमकी दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.