शामली, मार्च 30 -- झिंझाना। क्षेत्र के गांव टपराना की एक नवविवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली झिंझाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के महज चार माह बाद ही उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की घटनाएं लगातार होने लगीं, जिससे उसका जीवन संकट में पड़ गया है। पीड़िता रिजवाना पुत्री इस्लाम निवासी ग्राम टपराना ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार माह पूर्व युसुफ पुत्र इस्लाम निवासी टोड़ा चौकी चौसाना थाना झिंझाना (जनपद शामली) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कोई काम नहीं करता और रोजाना उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट करता है। इतना ही नहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी इस उत्पीड़न में शामिल हैं।पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ बिलाल, नूर मोहम्म...