पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
संभल, जून 3 -- बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली निवासी ऋषिपाल पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करने लगें। पति बिना किसी कारण के मारपीट करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। बुधवार सुबह 11 बजे पति ने बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और सोने चांदी के आभूषण भी छीनकर रख लिए। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा सूचना मिलने पर प्रार्थी पहुंचा और समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बेटी को रखने से मना कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.