बदायूं, अप्रैल 8 -- कादरचौक क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव गूरा बरैला थाना उसावां के रहने वाले महारानी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हेम सिंह पुत्र पन्ना लाल निवासी ग्राम व थाना कादरचौक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आए दिन मारपीट करता था। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता का कहना है कि करीब पांच वर्ष पूर्व पति, जेठ देवेन्द्र, ससुर पन्ना लाल, सास सविता और जेठानी राखी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.