बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवादददाता जसपुरा थाना के ग्राम गौरीकला निवासी स्नेहा पत्नी पंकज विश्वकर्मा ने पति व कौशल किशोर के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि वह कानपुर देहात थाना घाटमपुर के ग्राम परास निवासी है। 15 दिन पूर्व अपने तीनों बच्चों के साथ मायके गौरीकला आ गई है। 13 मार्च को रात में पति पंकज पुत्र राजकुमार, कौशलकिशोर निवासी मेउड़ा थाना बिल्हौर कानपुर जो पति का बहनोई है। दोनो आग लगाकर भाग रहे है। भाई प्रशांत ने बाहर निकलकर देखा तो ऊपर पेट्रोल की बदबू आ रही थी। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले एकत्र हुए। दमकल आने पर आग बुझ सकी। तब तक घर व सामग्री जल चुका था। पीड़िता ने कहा कि इसके पूर्व पति ने गांव आकर आग लगान की धमकी देकर चला गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.