कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर, संवाददाता। मुकदमे से आहत पुलिस लाइन वाराणसी में तैनात पति व उसका वकील दोस्त महिला कांस्टेबल को परेशान कर रही हैं। वे यातायात विभाग में तैनात महिला कांस्टेबल की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो अपलोड कर अश्लील टैगलाइन व अभद्र कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कैंसर से नहीं रहे छोटे भाई के साथ महिला कांस्टेबल का वीडियो अपलोड कर उसे प्रेमी भी बताया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अयोध्या तारुन के पूरी पुरुषोत्तम पुर में रहने वाली एक महिला शहर में यातायात विभाग में कांस्टेबल है। उसके मुताबिक उसका पति वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात है। जबकि पति का वकील मित्र दीपक बाबू आगरा का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पहले एक मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट के बाद से बौखलाए पति व उसका वकील मित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.