गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और एक अज्ञात महिला के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गाजे गड़हा निवासी तमन्ना पत्नी गुल मोहम्मद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति के एक अज्ञात महिला से संबंध हैं। उसके दो बच्चे हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई समेत अन्य खर्चों को लेकर वह परेशान है। कई बार समझाने के बावजूद पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।आरोप है कि विरोध करने पर पति गाली-गलौज करता है, जबकि संबंधित अज्ञात महिला भी फोन पर गाली देती है और जान से मारने की धमकी देती है। पुलिस ने पति और अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.