मधुबनी, अप्रैल 15 -- मो. माजिद हरलाखी। बेतापरसा गांव में पति की अनुपस्थिति में ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता नगीना देवी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार करीब दस वर्ष पूर्व विवाहिता ने बेतापरसा गांव निवासी भोगी दास के बेटे अजित दास के साथ प्रेम विवाह किया था। इस बीच विवाहिता को दो पुत्री व एक पुत्र भी हुए। छह माह से विवाहिता के पति विदेश में है। इस दौरान पांच दिन पूर्व साजिश के तहत ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट किया और पुत्र को छीनकर दोनों पुत्री के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किया नाबालिग का अपहरण, चार पर केस एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.