पीलीभीत, जुलाई 10 -- पीलीभीत,संवाददाता। पति की गैरमौजूदगी में देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। पति से शिकायत करने पर विदेश से वापस आकर कार्रवाई करने की बात कही गई। पति ने वापस आकर कोई कार्रवाई नहीं की तो विवाहिता ने विरोध किया। इस पर पति ने मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी विवाहिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पति मोहम्मद नईम डेढ़ साल से कुबैत में रह रहा था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मायके में घुसकर मारपीट, बच्चा छीनने का प्रयास उसकी गैरमौजूदगी में उसका देवर नवाज शरीफ उस पर गलत नीयत रखते हुए अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिकायत करने पर देवर और भाभी का मजाक बताकर उसे...