सहारनपुर, जून 26 -- देवबंद, संवाददाता। प्रेमी संग फरार चार बच्चों की मां को पुलिस उत्तराखंड से ढुंढ़कर लाई तो पत्नी ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। पति बच्चों की खातिर पत्नी से साथ चलने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। नगर स्थित गांधी कॉलोनी निवासी चार बच्चों की मां दस दिन पूर्व प्रेमी संग फरार हो गई थी। पति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस उन्हें ढुंढ़ने में लग गई। शक के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला को उत्तराखंड के रुड़की से तलाश कर देवबंद लाया गया। यह भी पढ़ें- 4 बच्चों की मां के इश्क में मुंबई चला आया युवक, टॉवर पर चढ़कर किया हंगामा, फोन करके खुद बुलाई पुलिस वहां पति ने सब कुछ माफ कर बच्चों का वास्ता देते हुए घर वापिस चलने को गुहार लगाई तो पत्नी प्रेमी संग रहने...