हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा (बैड़ीखत्ता) में शनिवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटककर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पति लंदन में नौकरी करता है। मां की मौत के बाद दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग व हाल बैड़ीखत्ता, दमुवाढूंगा निवासी 27 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी कृष्ण कुमार किराये के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे महिला ने कीटनाशक गटक लिया। तबीयत खराब होने पर महिला को आसपास के लोगों की मदद से डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.