नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी कई परतों से ढकी हुई मानी जाती है। कई बॉलीवुड एक्टर्स से उनके अफेयर की खबरें सामने आई। एक्टर विनोद मेहरा के साथ सीक्रेट शादी की खबर ने तो सभी को हैरान कर दिया था। उस दौर में रेखा के रिश्तों के बारे में खूब गॉसिप छापी जाती थीं। रेखा से जुड़ी इन सभी खबरों पर तब विराम लग गया जब एक्ट्रेस ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। हालांकि, ये शादी भी कुछ ही महीने चली। मुकेश अग्रवाल के भैया भाभी ने रेखा पर कई आरोप लगाए। यहां तक कि खुद रेखा भी अपने पति को आखिरी बार देखने उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस ने खुद बताई थी।रेखा और मुकेश की शादी 90 के दशक की शुरुआत से पहले रेखा की मुलाकात दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई। दोनों ने कुछ महीन...