कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति जयपुर में रहकर काम करता है। वहां से वह लड़की भगा ले गया। इसके बाद ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे भी घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फर्रुखाबाद जनपद के उगरपुर गांव निवासी पति मनोज जयपुर में रहकर काम करते हैं। वह भी पति के साथ जयपुर में किराए के कमरे में रहती थी। एक दिन उसका पति काम से जाने की बात कहकर जयपुर से एक लड़की को लेकर भाग गया। उसने अपने भाई को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ जयपुर से घर आ गई। उसके माता-पिता उसे ससुराल में छोड़ आए। उसके बाद ससुर सदानंद, सास अनीता देवी व देवर लालू ने गालीगलौज कर मारपी...